img-fluid

पाकिस्‍तानी झंडे में लिपटा दिखा अलगाववादी नेता गिलानी का शव, पुलिस ने दर्ज की FIR

September 05, 2021

श्रीनगर। अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी (Syed Ali Shah Geelani) की बुधवार को हुई मौत के बाद उनके शव को पाकिस्तानी झंडे (Pakistan Flag) में लपेटने और कथित राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. अफसरों ने कहा कि बडगाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम और आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


  • एक अफसर ने बताया कि पुलिस ने 1 सितंबर की रात को गिलानी के घर पर गैरकानूनी गतिविधियों को देखते हुए एफआईआर दर्ज की है. यह बात भी सामने आई है कि गिलानी की मौत के बाद उनके घर पर कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ तब हाथापाई भी की, जब उन्‍होंने गिलानी का शव परिवार से लेकर उसे उसकी गैरमौजूदगी में दफन कर दिया।

    पुलिस ने उस वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखा था. हालांकि, जैसे ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, दिवंगत अलगाववादी नेता के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया।

    Share:

  • राज्यों को अब तक दी गई vaccine की 66 करोड़ खुराक, केंद्र ने जारी किए आंकड़े

    Sun Sep 5 , 2021
    नई दिल्ली। केंद्र (Center) की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (States and Union Territorie) को अबतक कोविड-19 टीके (covid-19 vaccines) की 66.07 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त में सरकारी खरीद श्रेणी के तहत मुहैया कराई गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस समय भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved