img-fluid

जयपुर में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान अशोक गहलोत, डोटासरा और जूली सहित कई नेता हिरासत में

September 28, 2026


जयपुर । जयपुर में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान (During Congress Protest March in Jaipur) अशोक गहलोत, डोटासरा और जूली सहित कई नेता हिरासत में लिए गए (Several Leaders including Ashok Gehlot, Dotasra and Jully were Detained) ।

  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के विरोध में राजधानी जयपुर में आयोजित पैदल मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शहीद स्मारक पर जनसभा के बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया, पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और उग्र कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। वाटर कैनन के प्रयोग और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी नेताओं को पुलिस की बस व वैन में बैठाकर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया।

    हिरासत में लिए जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “देश में बहुत खतरनाक खेल चल रहा है और गुंडागर्दी के बल पर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। असम में मनमाने परिसीमन की वजह से परिणाम प्रभावित हुए और अब आगे भी विधानसभा व लोकसभा परिसीमन में गड़बड़ी के प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा, यह ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। आरएसएस और सत्ताधीश लोकतंत्र खत्म करने में लगे हैं, हमें जनता के बीच जाकर देश और संविधान को बचाना होगा।”

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एसआईआर और मतदाता सूचियों के प्रबंधन में भारी गड़बड़ी कर लोकतंत्र को लूटने का काम किया गया है। डोटासरा ने कहा कि आज का प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और नेता इस चुनावी अनियमितता और लोकतंत्र की लूट के खिलाफ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर आमजन को जागरूक करेगा तथा इस अन्याय को बेनकाब करेगा। प्रदर्शन और हिरासत की कार्रवाई के बाद जयपुर के शहीद स्मारक, सी-स्कीम, और विद्याधर नगर थाना क्षेत्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

    Share:

  • पटना में बल प्रयोग कर कई महिला एवं पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया पुलिस ने

    Mon Sep 28 , 2026
    पटना । पटना में पुलिस ने बल प्रयोग कर (In Patna by using force Police) कई महिला एवं पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया (Detained several Male and Female Protesters) । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर अलग-अलग संगठनों और छात्रों के प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में जमकर बवाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved