विदेश

शंघाई कोविड का कहर, एक दिन में मिले 23000 नए केस, लॉकडाउन नियम तोड़ने वाले हजारों गिरफ्तार

बीजिंग। चीन (China) में एक तरफ कोविड संक्रमण (covid infection) तेजी से बढ़ रहा है, वहीं जीरो कोविड नीति के तहत हो रहे अत्याचारों से लोग परेशान हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग इन हालात में जीने से मौत को बेहतर बता रहे हैं, लेकिन सरकार का रुख नहीं बदल रहा है। कोविड नियम (covid rules) तोड़ने वाले हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है,लेकिन सरकार नियंत्रित मीडिया ने इनकी संख्या नहीं बताई।


इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक, बीते एक दिन में शंघाई शहर में कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर के करीब 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में हैं।

वाहन उद्योग ठप होने की आशंका
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग के सीईओ ही जियाओपेंग ने कहा, शंघाई में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे चीन में वाहनों का उत्पादन ठप हो जाएगा।

शंघाई चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। लॉकडाउन की वजह से आईफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों की वैश्विक आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है।

दक्षिण कोरिया में घटने लगा संक्रमण
दक्षिण कोरिया में कोविड संक्रमण के मामले धीर-धीरे घटने लगे हैं। बीते दिन में संक्रमण के 1,25,846 नए मामले सामने आए। अब तक 16,104,869 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, पिछले सप्ताह तक औसतन दो लाख मामले सामने आ रहे थे।

87 शहरों में लागू हैं प्रतिबंध
चीन के 100 में से 87 शहरों में फिलहाल लॉकडाउन या क्वारंटीन के कड़े नियम लागू हैं। इससे चीन की अर्थव्यवस्था के साथ ही वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है।

Share:

Next Post

चीन को राजनाथ सिंह का सख्त संदेश, भारत को अगर किसी ने छेड़ा तो वह छोड़ेगा नहीं

Sat Apr 16 , 2022
वाशिंगटन: चीन को सख्त संदेश देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर भारत को किसी ने नुकसान पहुंचाया तो वह भी बख्शेगा नहीं. इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के तौर पर उभरा है और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने […]