जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

शनि कुंभ राशि में हुए अस्त, 18 मार्च तक इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

नई दिल्‍ली (New Delhi) । इस समय शनिदेव (Shani Dev) कुंभ राशि (Aquarius) में विराजमान हैं। आज शनिदेव कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं। शनिदेव के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमकने जा रहा है तो कुछ राशि वालों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं, शनि के अस्त होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल-

मेष राशि-
मन अशांत रहेगा।
आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।
कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
परिवार का साथ मिलेगा।
कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।


वृषभ राशि-
मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि-
मन प्रसन्न रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
भवन सुख में वृद्धि होगी।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
परिश्रम अधिक रहेगा।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि-
मन प्रसन्न रहेगा।
आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।
किसी पैतृक कारोबार की पुन: शुरुआत हो सकती है।
कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि-
मन प्रसन्न रहेगा।
आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं।
भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि-
मन परेशान हो सकता है।
आत्मसंयत रहें।
कारोबार में वृद्धि होगी।
परिश्रम अधिक रहेगा।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
कारोबार में विस्तार होगा।
भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
लाभ में वृद्धि होगी।
परिवार का साथ मिलेगा।
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि-
मन परेशान हो सकता है।
आत्मसंयत रहें।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
संतान की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि-
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा।
वाणी में मधुरता रहेगी।
माता का सान्निध्य मिलेगा।
कारोबार में परिवर्तन के साथ वृद्धि भी हो सकती है।
किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि-
मन में निराशा व असंतोष हो सकता है।
सेहत का ध्यान रखें।
परिवार का साथ मिलेगा।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
परिश्रम अधिक रहेगा।
कारोबार में सुधार होगा।

कुंभ राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा।
कारोबार में वृद्धि होगी।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
किसी मित्र के सहयोग से विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि-
मन प्रसन्न रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कारोबार में वृद्धि होगी।
लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
लाभ में वृद्धि होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

Next Post

Congress: राहुल गांधी की न्याय यात्रा तय समय से पहले समाप्‍त होने की संभावना, जानें कांग्रेस की तैयारी

Sun Feb 11 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। पार्टी का मानना है कि गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय गठबंधन समिति की तमाम बैठकों के बाद भी अब तक गठबंधन का फार्मूला तय नहीं हुआ है। इसलिए अब गठबंधन और सीट बंटवारे को अमली जामा पहनाने के लिए कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी का होना भी जरूरी है। […]