जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कुंभ राशि में शनिदेव का प्रवेश, इन 3 राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन

नई दिल्ली। ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन (Human life) पर पड़ता है। कर्मफलदाता शनि 29 अप्रैल 2022,  को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। शनि गोचर के साथ ही धनु राशि वालों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती व कर्क और वृश्चिक राशि वालों से शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी।

शनि न्याय के देवता हैं और जातक को अपने कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो, इसका प्रभाव राशियों के अलावा देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। जानिए किन तीन राशियों को मिलेगा फायदा


मेष- इस राशि वालों की शनि गोचर काल की अवधि में मनोकामना का पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धन में वृद्धि, पदोन्नति और अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिए आपको विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ– इस राशि वालों के लिए शनि गोचर राजयोग कारक बन सकता है। इस दौरान आपके लिए नए कार्यों का रास्ता खुलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी।

मिथुन- शनि का गोचर मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। शनि गोचर से पिता के साथ अनबन हो सकती है।

नोट:- इस लेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

Share:

Next Post

सऊदी अरब में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को देखकर लगे "चोर-चोर" के नारे

Fri Apr 29 , 2022
नई दिल्‍ली । पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी (Masjid-e-Nabawi) में चोर-चोर के नारे लगे. पीएम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों […]