
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र(In astrology) में शनि देव (Shani Dev)को न्याय(god of justice) का देवता माना जाता है। मान्यता है कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार ही शनि से फल प्राप्त करता है। हर इंसान के जीवन में कभी न कभी शनि की दशा(Shani’s period or Sade Sati) या साढ़ेसाती का प्रभाव आता है। जब किसी की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर(Shani in someone’s horoscope becomes weak) या अशुभ हो जाती है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शनि देव पहले संकेत देते (Shani Dev first gives indications)हैं, जिनसे यह समझा जा सकता है कि व्यक्ति पर शनि दोष का असर हो सकता(person may be affected by Shani Dosh) है।
ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की एड़ी या पैरों में लंबे समय तक दर्द बना रहता है और इलाज के बाद भी राहत नहीं मिलती, तो इसे शनि के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है। इसके अलावा कई बार लोग पूरी योजना के साथ कोई काम शुरू करते हैं, लेकिन आखिरी समय में वह काम बिगड़ जाता है या रुक जाता है। बार-बार ऐसा होना भी खराब शनि का संकेत माना जाता है।
कई लोगों को बिना वजह विवादों या कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसना पड़ता है। ज्योतिष मानता है कि ऐसे हालात भी शनि दोष की ओर इशारा कर सकते हैं। इसके साथ ही समय से पहले बाल सफेद होना, अत्यधिक बाल झड़ना, दांतों का कमजोर होना या मसूड़ों में समस्या रहना भी शनि के अशुभ प्रभाव के लक्षण बताए जाते हैं।
कुछ लोगों को हमेशा किसी अनजाने डर का एहसास होता है। वे लोगों से मिलने-जुलने से बचते हैं, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और दूसरों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। यह मानसिक स्थिति भी शनि दोष से जुड़ी मानी जाती है। वहीं आर्थिक परेशानियां, अचानक धन हानि, कर्ज बढ़ना, प्रतिष्ठा में गिरावट या झूठे आरोप लगना भी शनि के प्रतिकूल प्रभाव के संकेत माने जाते हैं।
ज्योतिष में यह भी कहा जाता है कि जिन घरों में बार-बार मशीनें या इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने लगते हैं, वहां शनि का प्रभाव कमजोर हो सकता है। इसके अलावा घर की पश्चिम दिशा की दीवार में दरार आना, शरीर में हमेशा थकान रहना और काम करने की ऊर्जा कम होना भी शनि दोष के संकेत माने जाते हैं। ग्रामीण मान्यताओं में यह भी माना जाता है कि यदि घर में पाली गई गाय या भैंस की बार-बार अचानक मृत्यु हो जाए तो यह भी अशुभ संकेत हो सकता है।
क्या हैं शनि दोष के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शनि दोष से राहत पाने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। शनिवार के दिन व्रत रखना और शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान जी की उपासना करने से भी शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने की मान्यता है। जरूरतमंदों की मदद करना, गरीबों को भोजन या वस्त्र दान देना और शनिवार के दिन तिल, तेल या काली वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना जाता है।
हालांकि ज्योतिषीय मान्यताएं आस्था से जुड़ी होती हैं। इसलिए यदि जीवन में लगातार समस्याएं आ रही हों, तो धार्मिक उपायों के साथ-साथ व्यवहारिक और व्यावहारिक समाधान पर भी ध्यान देना जरूरी माना जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved