img-fluid

शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री शिंदे को दिया ‘गौरव सम्मान’, संजय राउत ने कसा तंज…

February 12, 2025

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम विपक्षी खेमे- महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेता द्वारा भाजपा (BJP) नीत महायुति (Mahayuti) सरकार में उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को सम्मानित किए जाने का है। इस मामले में एमवीए के प्रमुख चेहरे और शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत (sanjay raut) ने टिप्पणी की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिले पुरस्कार पर राउत ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आप जानते हैं कि यह पुरस्कार किसने दिया? राजनीतिक नेताओं को दिए जाने वाले ऐसे पुरस्कार या तो खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।’

क्या है मामला, किसने-किसे सम्मानित किया
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख और वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार ने महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार (Mahadji Shinde Rashtra Gaurav Puraskar) से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि शिंदे विधानसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के खिलाफ बगावत की थी। जिसके बाद वे भाजपा के समर्थन से सीएम बने थे।

Share:

  • Ram Mandir's chief priest Satyendra Das passed away, breathed his last at Lucknow PGI at the age of 85

    Wed Feb 12 , 2025
    Lucknow: Ram Mandir’s chief priest Satyendra Das has passed away. He breathed his last at Lucknow PGI at the age of 85. Acharya Satyendra Das was admitted to HDU of Neurology Ward of Lucknow PGI in critical condition after brain hemorrhage on 3 February. There is a wave of mourning in the monastery temples of […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved