विदेश

डॉलफिन के साथ तैरने के लिए स्वान नदी में कूदी 16 साल की लड़की, शार्क ने मार डाला

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की स्वान नदी में शार्क के हमले में एक 16 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना उत्तरी फ्रेमेंटल के पर्थ उपनगर की है, बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर लड़की तैरने के लिए नदी में उतरी थी।

फ्रेमेंटल जिला पुलिस के अधिकारी पॉल रॉबिन्सन ने बताया कि लड़की ने डॉल्फिन के साथ तैरने के लिए नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन एक अज्ञात प्रजाति की शार्क ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर पानी की सतह पर ले गई।

दोस्तों के साथ नदी के पास गई थी लड़की
पुलिस अधिकारियों ने बताया, घटना बहुत ही दर्दनाक है। लड़की अपने दोस्तों के साथ नदी के तट पर गई थी। घटना के बाद अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने के सलाह दी है, उन्होंने लोगों को समुद्र तट के पास जाने से बचने को भी कहा गया है।


1960 के बाद हुआ दूसरा शार्क हमला
टारोंगा कंजर्वेशन सोसाइटी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार स्वान नदी में 1960 के बाद यह दूसरा शार्क हमला है। तब 11 फीट लंबी शार्क ने एक व्यक्ति को मार डाला था। उधर, मत्स्य विशेषज्ञों के अनुसार, शार्क का नदी के उस हिस्से में स्थित होना असामान्य था।

Share:

Next Post

मिल एरिया में हो रहा 500 बिस्तरों के अस्पताल का सपना साकार, बिल्डिंग का निरीक्षण

Sun Feb 5 , 2023
इंदौर। श्रमिक क्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। 500 बिस्तर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं वाले अस्पताल (Hospital) की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है, जिसका कल निरीक्षण किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation) के परिसर में बन रहे इस अस्पताल को शहर के लिए […]