देश राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा पर शशि थरूर ने कहा, समर्थन वोटों में तब्दील करना बड़ी चुनौती

कोलकाता। कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार उन्‍होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर लोगों का मिल रहा आपार समर्थन को लेकर बयान दिया है। उन्‍होंने (Shashi Tharoor) कहा कि ‘इसे वोटों में तब्दील करना अगली चुनौती है और यह स्वत: नहीं होगा।’ थरूर ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था( लेकिन वह चुनाव मल्लिकार्जुन खरगे से हार गए थे। थरूर (Shashi Tharoor)ने कहा कि उनकी पार्टी को 2024 के आम चुनाव में चुनौती पेश करने के लिए अन्य दलों, विशेष रूप से क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की आवश्यकता होगी।



कांग्रेस नेता शशि थरूर (Congress Leader Shashi Tharoor) कहा कि उनका स्वयं का मानना यह है कि उनका (गांधी का) जिस तरीके से लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है, वह उनकी छवि के लिए बहुत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि अब इसे वोटों में बदलना अगली चुनौती है और यह स्वयं से नहीं होगा।’ कोविड-19 के यात्रा के लिए खतरा उत्पन्न करने के बारे में पूछे जाने पर, थरूर ने कहा कि यह यात्रा एक महीने से भी कम समय बाद 26 जनवरी को समाप्त हो जाएगी और अब तक विशेषज्ञों से आने वाले ‘संदेश’ काफी आश्वस्त करने वाले हैं।

वहीं दूसरी ओर कोरोना वैरिएंट को लेकर उन्होंने कहा ‘चीन में काफी क्षति पहुंचाने वाले कोरोना वैरिएंट की पहचान भारत में जून-जुलाई में पहले ही की जा चुकी है और कोई बड़ी आपदा नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा कि देश को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस हफ्ते की शुरुआत में, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के बहाने के रूप में कोविड का इस्तेमाल कर रही है।

Share:

Next Post

PM मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में हुईं विलीन, प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि

Fri Dec 30 , 2022
गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मां हीरा बा (Mother heeraben) पंचतत्व में विलीन हो गईं. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया. हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया […]