img-fluid

नई बीवी के चक्कर में पहली पत्नी का सिर मुंडवाया, फिर वीडियो किया वायरल

April 23, 2026

मानपुर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित नहार खोदरा गांव में एक महिला के साथ उसके ही अपनों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी को न केवल बेहरमी से पीटा, बल्कि उसे समाज में अपमानित करने के लिए उसे जबरन निर्वस्त्र कर उसका सिर मुंडवा दिया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, इन आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली थी. मजबूरीवश दोनों पत्नियां एक ही घर में रह रही थीं. बताया जा रहा है कि घर में आए दिन होने वाले क्लेश और दूसरी पत्नी के उकसावे में आकर पति और सास ने पहली पत्नी को खत्म करने और उसे मानसिक रूप से तोड़ने की साजिश रची. तीनों ने मिलकर पीड़िता को बंधक बनाया, उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे गंजा कर निर्वस्त्र कर दिया.


  • इस भयावह कृत्य का वीडियो जब पीड़िता के भाई तक पहुंचा, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. बहन की हालत और वायरल वीडियो देख भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने तुरंत मानपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. डीसीपी उमाकांत चौधरी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी (पति) को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी ने बताया कि वीडियो वायरल करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. फिलहाल, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है.

    Share:

  • शादी का कार्ड देने के बहाने आए बदमाश, पैर छुए और बुजुर्ग महिला की सिर में मार दी गोली

    Thu Apr 23 , 2026
    तेंदुआ। शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। शादी का कार्ड देने के बहाने आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने घर का दरवाजा खुलवाकर बुजुर्ग महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved