img-fluid

शिल्पा शेट्टी काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं, ओटीटी के बजाय करना चाहती हैं थिएटर फिल्म

June 08, 2026

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने फिल्मी फैसलों को लेकर काफी साफ और सख्त नजर आ रही हैं। ओटीटी के बढ़ते दौर के बीच उन्होंने खुलकर बताया कि अब वो हर प्रोजेक्ट नहीं करतीं, बल्कि बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।

इंटरव्यू में शिल्पा ने साफ शब्दों में कहा कि अब वो अपने काम में कोई ‘कंप्रोमाइज’ नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब वही करना चाहिए जो दिल से सही लगे और स्क्रीन पर दिखने का कोई मजबूत कारण हो।

उन्होंने यह भी माना कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। कई मेकर्स अब थिएटर के बजाय ओटीटी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, क्योंकि वहां रिस्क कम होता है। लेकिन शिल्पा का नजरिया थोड़ा अलग है।


  • वो अब ऐसी फिल्म करना चाहती हैं, जो थिएटर्स में रिलीज हो। उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चों ने मुझे थिएटर्स में नहीं देखा है। इसलिए मैं एक थिएटर फिल्म करना चाहती हूं। मेरे बेटे ने 2023 में सुखी देखी थी, लेकिन वो प्रीव्यू थिएटर में थी। मैं चाहती हूं कि मुझे ऐसी फिल्म मिले, जैसी हम पहले बनाया करते थे।

    शिल्पा ने बताया कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को भी मना किया है, लेकिन उन्हें अपने फैसलों का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा उनके लिए पैसा या बड़ा प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि काम की क्वालिटी ज्यादा मायने रखती है।

    शिल्पा शेट्टी ने इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। वे आज 51 वर्ष की हो गई हैं। अपनी फिटनेस के लिए भी वे खूब जानी जाती हैं। शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ होस्ट करती दिखेंगी। यह 12 जून 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगा।

    Share:

  • राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी, विधायकों को तेलंगाना भेजने की रणनीति पर काम

    Mon Jun 8 , 2026
    भोपाल। राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति (Politics) में हलचल तेज हो गई है। भाजपा (BJP) के तीसरे उम्मीदवार मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस (Congress) अब अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved