देश राजनीति

शिंदे गुट के MP बोले- BJP कर रही सौतेला व्यवहार, सीट बंटवारे का फॉर्मूला पुराना ही रहे

मुंबई (Mumbai)। महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा (BJP) और शिंदे गुट (Shinde faction) के गठबंधन (alliance) को लेकर फूट की खबरें सामने आ रही हैं। सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की शिवसेना (Shiv Sena) के सांसद गजानन कीर्तिकर (MP Gajanan Kirtikar) ने भाजपा पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, हम 13 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ एनडीए से जुड़े हैं। हमें एनडीए के सहयोगी के तौर पर समझा जाए। हमारे काम पूरे किए जाने चाहिए। भाजपा की ओर से हमारे सांसदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह बात मैंने सीएम शिंदे को भी बैठक में बताई है।


कीर्तिकर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर कहा, महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से शिंदे गुट 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का सिर्फ दावा ही नहीं कर रहा बल्कि तैयारी भी कर चुके हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला वही रहे जो 2019 के वक्त था। उस वक्त शिवसेना 23 और भाजपा 26 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें से 22 सीटों पर भाजपा और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली थी।

फूट की बातों में सच्चाई नहीं
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, गजानन कीर्तिकर ने कहीं ऐसी बातें नहीं कही है। ये खबर बेबुनियाद है। हमारे बीच कोई समस्या नहीं है। शिवसेना और भाजपा समन्वय के साथ काम कर रही है। यह ऐसे ही आगे भी रहने वाला है।

Share:

Next Post

PM मोदी से जलते हैं ऑस्ट्रेलियाई नेता, 20,000 की भीड़ भी नहीं जुटा सकतेः विपक्षी नेता

Sat May 27 , 2023
सिडनी (Sydney)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में विपक्ष के नेता पीटर डटन (Opposition Leader Peter Dutton) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नाम लेकर सत्ताधारी नेताओं (ruling leaders) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राजनेता (Australian politician) पीएम मोदी के जलते (jealous) हैं। उन्होंने कहा कि वे इसलिए जलते हैं कि उनमें से […]