img-fluid

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंसे; मदद की लगाई गुहार

June 08, 2026

डेस्क: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान के तट से करीब 15 समुद्री मील दूर एक व्यावसायिक मालवाहक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले में बड़ा धमाका हुआ है. पलाउ देश का झंडा लगे इस जहाज के इंजन रूम में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई और जहाज में पानी भरने लगा. देखते ही देखते जहाज की स्थिरता बिगड़ गई और डूबने का खतरा पैदा हो गया. नाविकों ने तुरंत मदद के लिए डिस्ट्रेस कॉल (SOS) जारी किए. इस जहाज पर कम से कम 24 भारतीय नाविक सवार थे, इस बात की पुष्टि फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने की है.


  • इस घटना में कुछ क्रू मेंबर्स को नुकसान भी पहुंचा है. सूत्रों के मुताबिक नाविकों ने बहुत तेजी से पानी भरने की सूचना दी. जहाज की लाइफबोट्स भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया है. यह घटना उस समय हुई है जब पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण क्षेत्रीय तनाव पहले से ही बहुत ज्यादा है. आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां हाल के दिनों में कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं.

    Share:

  • इंदौर में कमरे में छूटी चप्पल से खुला मर्डर का राज, ​शराब पार्टी के बाद मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

    Mon Jun 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर के बाणगंगा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और फिल्मी अंदाज में मर्डर मिस्ट्री सुलझने का मामला सामने आया है। यहाँ ऋषि नगर में बीते दिनों एक कमरे में मिले युवक के शव के मामले को शुरुआत में तो पुलिस सामान्य मौत मान रही थी। लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल पर छूटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved