img-fluid

एक नवम्बर को सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़, उतरेंगे 1000 धावक

October 28, 2026

  • 22 नवम्बर को मुख्य आयोजन में 10 हजार धावकों के शामिल होने की उम्मीद

जबलपुर। संस्कारधानी में स्वास्थ्य, स्वच्छता और खेल भावना का संदेश देने के लिए भारतीय सेना द्वारा नगर निगम के सहयोग से सूर्या हाफ मैराथन आयोजित की जा रही है। मुख्य आयोजन से पहले 1 नवंबर को ट्रायल दौड़ होगी, जिसमें करीब 1000 धावक हिस्सा लेंगे। दौड़ सुबह 6 बजे राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से शुरू होगी। मुख्य सूर्या हाफ मैराथन 22 नवंबर को आयोजित होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के जरिए फिटनेस, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश दिया जाएगा।


  • महापौर ने की तैयारियों की समीक्षा
    आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भारतीय सेना की ओर से कर्नल सीएस मैनी, यातायात विभाग के डीएसपी शुक्ला, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा और कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धावकों की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई।

    इन मार्गों से गुजरेगी ट्रायल दौड़
    दौड़ पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से शुरू होकर अशोका होटल चौराहा, तीनपत्ती चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, नौदरा ब्रिज, रसल चौक, जबलपुर हॉस्पिटल, ब्लूम चौक, नवभारत प्रेस, पंकज होटल और गौमाता चौक से होते हुए अशोका होटल के रास्ते वापस स्टेडियम पहुंचेगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved