img-fluid

शिवसेना की नेता शाइना एनसी को बड़ी जिम्मेदारी, एकनाथ शिंदे ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

August 05, 2025

डेस्क: फैशन की दुनिया से निकलकर राजनीति (Politics) के अंदर अपनी पहचान बनाने वाली शाइना एनसी (Shaina NC) अब एक नई भूमिका में नजर आने वाली हैं. शाइना एनसी जो कि महाराष्ट्र (Maharashtra) की सत्ता पर काबिज गठबंधन के घटक दल शिवसेना (Shiv Sena) की नेता हैं. उन्हें अब पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. सोमवार को पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया कि ये नियुक्ती शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर की गई है.


  • जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि फैशन डिजाइनर से राजनेता बनने वाली शाइना एनसी को इस नए पद के लिए जिम्मेदारी एक साल के लिए दी गई है. शाइना एनसी शिवसेना से पहले भारतीय जनता पार्टी में थीं, उन्होंने साल 2024 में बीजेपी को जॉइन किया था. इनको राजनीति में लाने का श्रेय दिवंगत बीजेपी के नेता गोपीनाथ मुंडे को दिया जाता है, और ये भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकीं हैं. इन्हें महाराष्ट्र यूनिट का कोषाध्यक्ष भी बनाया गया था.

    Share:

  • सिविल सर्विस की तैयारी कर रही छात्रा ने सुनाई खौफनाक आपबीती, दो साल हुई रेप की शिकार!

    Tue Aug 5 , 2025
    ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए पर रहने वाले लड़के द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पहली बार जब छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ तो वह नाबालिग थी। इसके बाद मां-पिता की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved