
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट को एक और झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी विधायकों मीटिंग बुलाई थी लेकिन बैठक में तीन विधायक और एक एमएलसी नहीं पहुंचे। उद्धव की शिवसेना के पास 20 विधायक और 6 एमएलसी यानी कुल 26 विधायक हैं। सोमवार की मीटिंग में 22 विधायक ही आए। मीटिंग से विधायकों के गायब होने पर उद्धव की पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन विधायकों ने पहले ही बता दिया था कि वो मीटिंग में नहीं पहुंच पाएंगे।
जानकारी के अनुसार, MLC सुनील शिंदे और विधायक संजय पोटनिस (कलिना) व राहुल पाटिल (परभणी) बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल पाटिल ने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव की मतगणना प्रक्रिया और परभणी में ठाकरे के आगामी दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने कहा कि विधायकों ने नहीं आने की सूचना पहले ही दी थी । सत्र के पहले दिन उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (UBT) के ऑफिस ‘शिवालय’ में पार्टी के विधायकों और MLCs की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक तब हुई जब पार्टी के छह सांसद लगभग 500 मीटर दूर यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved