img-fluid

बाणेश्वर कुंड से निकलेगी शिवजी की शोभायात्रा

February 12, 2023

10 हजार महिलाएं कलश लिए चलेंगी, झांकियों के साथ-साथ कोलकाता की गरबा मंडलियां भी भाग लेंगी

इन्दौर। महाशिवरात्रि पर्व (mahashivratri festival) के तहत बाणेश्वर कुंड (Baneshwar Kund) से 18 फरवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 10 हजार महिलाएं कलश लेकर चलेंगी और साथ ही शिव विवाह से संबंधित कई झांकियां भी इसमें शामिल रहेंगी। शोभायात्रा में आदिवासी लोक मंडलियों के साथ कोलकाता की प्रसिद्ध गरबा मंडलियां भी भाग लेंगी।


हर वर्ष बाणेश्वर कुंड से निकाली जाने वाली भगवान शिवजी की विशाल शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल होते रहे हैं। इसके लिए कई दिन पहले से ही आयोजकों को तैयारियां करना पड़ती हैं, क्योंकि यह बाणगंगा क्षेत्र का बड़ा आयोजन होता है। इस बार भी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे बाणेश्वर कुंड  से निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर तमाम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बाणेश्वर कुंड पर शिवजी की शोभायात्रा के पूर्व पूजा, अर्चना के साथ रुद्राभिषेक और जलाभिषेक होगा। संस्था नमो नवग्रह शनि एवं संस्था सत्यमेव जयते के संरक्षक के.के. यादव एवं आयोजक शुभम यादव ने बताया कि शोभायात्रा में दस हजार मातृशक्तियां सिर पर कलश लिए यात्रा में शामिल होंगी, वहीं शिव तांडव, शिव विवाह, गंगा प्रकटोत्सव और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर झांकियां तैयार की गई हैं, जो शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा बाणेश्वर कुंड से शुरू होकर बदल का भट्टा, कुम्हारखाड़ी होते हुए मरीमाता चौराहे पर समाप्त होगी। इसके लिए पूरे रास्तेभर 200 से ज्यादा स्वागत मंच लगाए जा रहे हैं।

Share:

  • पांच नंबर विधानसभा के पदाधिकारियों की फर्जी सूची जारी

    Sun Feb 12 , 2023
    चुनाव लडऩे के लिए उतावले नेता की  हरकत… इन्दौर। पांच नंबर में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in indore seat number five) लडऩे का दावा करने वाले कांग्रेसी स्वप्निल कोठारी (Congress Swapnil Kothari) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस के ब्लाक और मंडलम स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। सूची में बाकायदा सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved