बड़ी खबर

कुएं में मिला शिवलिंग, परिसर में कृत्रिम तालाब दीवारों पर मिले त्रिशूल के निशान

  • ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे दिन का सर्वे सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे पूरा हो गया है। आज तीसरे दिन लगभग डेढ़ घंटे सर्वे की कार्रवाई हुई। कार्यवाही के दूसरे दिन कल मस्जिद परिसर में कुएं और कृत्रिम तालाब सामने आया है। कुएं में मलबा भरा था जो काफी पहले बना हुआ था, जबकि कृत्रिम तालाब में पानी भरा रहता है। उस पानी से नमाजी वजू करते हैं।

उसमें रंगीन मछलियां छोड़ी गई हैं। सर्वे में मस्जिद के अंदर की भी दीवारों पर स्वास्तिक, दीपक जैसी आकृतियां दिखी हैं। ऐसी आकृतियां पश्चिमी दीवार पर उकेरी गई हैं। जो चूना व पेंट के चलते नष्ट हो चुकी हैं उधर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा किया कि कुएं में तलाशी के दौरान शिवलिंग भी मिला है। इससे पहले यहां टूटी-फूटी मूर्तियां भी मिली थीं तथा कुछ क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान नहीं हो सकी।


जानकारी लीक करने पर सर्वे टीम के आरपी सिंह को हटाया
आज सुबह जैसे ही सर्वे शुरू हुआ सर्वे टीम में शामिल आरपी सिंह को सर्वे टीम से हटाते हुए परिसर में जाने से रोक दिया। उन पर आरोप है कि वे सर्वे की जानकारी मीडिया को लीक कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सर्वे की जानकारी मीडिया या किसी अन्य को देने पर रोक लगा रखी है।

तहखाना के नीचे भी तहखाने की संभावना… आवेदन दिया तो सर्वे की अवधि बढ़ेगी
अब तक के सर्वे में तहखाने में केवल चार दरवाजे होने की बात सामने आई थी लेकिन ऊपर से तहखानों का क्षेत्रफल देखने के बाद नीचे कई और तहखाने होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बेसमेंट कहे जा रहे नीचे तल पर बने तहखाने के अंदर भी तहखाने सकते हैं। कोर्ट कमिश्नर इस बात की पुष्टि के लिए 17 मई को कोर्ट में आवेदन दे सकते हैं। इससे सर्व की अवधि बढ़ भी सकती है।

Share:

Next Post

महिला सशिक्तकरण के बिना भारत शक्तिशाली नहीं बन सकता

Mon May 16 , 2022
महिला मोर्चा के तीन दिवसीय समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा के सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अहिल्या देवी की कर्मभूमि, रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंति बाई, रानी कमलापति, झांसी की रानी […]