मध्‍यप्रदेश

शिवराज सरकार का बड़ा चुनावी दांव, राज्य के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

भोपाल। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्रीय कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने शुक्रवार को कर दी। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा और जुलाई माह के वेतन के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी, जो कि अगस्त में मिलेगा।


अधिकृत जानकारी के अनुसार जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा। शिवराज सरकार (Shivraj Govt.) के इस फैसले से प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारी लाभान्‍वित होंगे। इसके साथ ही शिवराज सरकार ने एक अन्य बड़ा निर्णय करते हुए एक जुलाई 2023 को सेवा में 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया है।

ट्ववीट करके दी मुख्यमंत्री ने जानकारी 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी और कर्मचारियों को बधाई दी। गौरतलब है कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने 23 जून को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन यह निर्णय नहीं हो पा रहा था कि इसका लाभ कब से देना है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को निर्धारित कर दिया कि जनवरी 2023 से ही कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई का वेतन, जो अगस्त में मिलेगा, उसमें चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर मिलेगा। जनवरी से जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।

 

Share:

Next Post

एमपी में मानसून सक्रिय: बड़वानी में खतरे के निशान से ऊपर नर्मदा, भोपाल में बड़े तालाब का लेवल बढ़ा

Sat Jul 15 , 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradessh) में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट है। बैतूल, उज्जैन, देवास और छिंदवाड़ा (Betul, Ujjain, Dewas and Chhindwara) में बिजली की गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, जबलपुर (Indore, Jabalpur) समेत प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। बाकी जगहों पर हल्की […]