img-fluid

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से जुड़ी धमकियों का सिलसिला जारी, अब ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने का मिला ईमेल

November 10, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल (Threatening email) मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह धमकी ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से एक संदिग्ध ईमेल आईडी से भेजी गई है। मामले के तार पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Singer Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट से जोड़कर देखे जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले मुंबई में होने वाले उनके शो को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक सुरक्षा को लेकर हलचल बढ़ गई है।

दरअसल, इंदौर में 15 नवंबर को सी-21 मैदान पर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। आयोजन से पहले इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद कार्यक्रम की सुरक्षा और आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। हालांकि, महापौर ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने की शर्त पर नई आयोजक एजेंसी को कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने भी कहा है कि दर्शकों को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

दिलजीत बोले- इंदौर आकर सबसे पहले पोहा खाऊंगा
धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इंदौर आने की पुष्टि की थी। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि 15 नवंबर को वह इंदौर पहुंचेंगे और सबसे पहले पोहा खाएंगे। उन्होंने धमकियों को लेकर बेबाकी दिखाते हुए कहा, “15 तारीख को इंदौर आ रहा हूं, चाहे कुछ भी हो जाए मेरा इरादा नहीं बदलेगा। मैं किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। जो मेरे लिए संकट खड़ा करेगा, मैं उसके लिए संकट बन जाऊंगा। इंदौर पहुंचकर सबसे पहले पोहा खाऊंगा!”


  • मुंबई कॉन्सर्ट को भी मिली थी धमकी
    इंदौर के अलावा मुंबई में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के शो को भी धमकी मिली है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े को मिले ईमेल में कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

    धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ कार्यक्रम स्थल की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आयोजकों ने बताया कि शो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

    सुरक्षा व्यवस्था के तहत महालक्ष्मी रेसकोर्स में 1,500 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रवेश के लिए गेट नंबर 3 के बजाय गेट नंबर 5 का इस्तेमाल होगा, जहां दर्शकों की सुरक्षा जांच की जाएगी।

    ऐसा है दिलजीत के ऑरा इंडिया टूर का शेड्यूल
    दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 की शुरुआत दिल्ली से हो चुकी है। इसके तहत 15 नवंबर को इंदौर में कार्यक्रम होगा। इसके बाद मुंबई, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी लाइव परफॉर्मेंस प्रस्तावित हैं। पूरे इंडिया टूर का समापन 31 दिसंबर 2026 को अबू धाबी में होने वाले ग्रैंड शो के साथ होगा।

    Share:

  • शेख हसीना की वापसी की राह में बांग्लादेश ने लगाया अड़ंगा, नया पासपोर्ट देने से इनकार, कहा- आतंकियों को नहीं देते

    Tue Nov 10 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) की स्वदेश वापसी की कोशिशों को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश सरकार (Bangladesh Government) ने उन्हें नया पासपोर्ट जारी करने की मांग ठुकरा दी है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर (Minister of State Humayun Kabir) ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved