img-fluid

MP: कलेक्टर के आदेश पर परंपरा भारी, बुरहानपुर में प्रशासन बेबस, 50 जोड़ी पाड़ों की टक्कर देखने पहुंचे हजारों लोग

November 10, 2026

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश (MP) के बुरहानपुर (Burhanpur) जिले में प्रशासन (administration) की सख्ती और प्रतिबंध के बावजूद पाड़ों (buffalo bulls) की टक्कर का आयोजन किया गया. शाहपुर में करीब 200 साल पुरानी परंपरा के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 जोड़ी पाड़ों को आपस में भिड़ाया गया. इस नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मेला समिति के पदाधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

यह आयोजन शाहपुर की सूखी नदी के किनारे किया गया. बताया जाता है कि यहां करीब 200 साल से पाड़ों की टक्कर कराने की परंपरा चली आ रही है. हर साल इस आयोजन को देखने के लिए दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस दौरान अलग-अलग जोड़ी के पाड़ों को आमने-सामने लाकर उनकी टक्कर कराई जाती है. मुकाबले में जीतने वाले पाड़े के मालिक को मेला समिति की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया जाता है.


  • कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुका आयोजन
    इस आयोजन को लेकर प्रशासन पहले ही सख्त रुख अपना चुका था. बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार ने प्रशासनिक प्रतिबंध और कार्रवाई के आदेश जारी किए थे. पशु क्रूरता निवारण नियमों और सुरक्षा कारणों से इस तरह पाड़ों की टक्कर कराने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद शाहपुर में आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे.

    मेला समिति के 11 लोगों पर FIR
    प्रतिबंध के बावजूद आयोजन कराए जाने पर शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई की है. शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मेला समिति के 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इनमें समिति के अध्यक्ष समेत अन्य 9 लोग नामजद हैं. पुलिस अब पाड़ों के मालिकों की सूची तैयार कर रही है. उनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

    इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि जब पशुओं की लड़ाई पर प्रतिबंध है और प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर रखे हैं, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में पाड़ों की टक्कर का आयोजन कैसे हो गया.

    Share:

  • देश में आज भी मनाया जा रहा है गोवर्धन पूजा का त्यौहार... शुभ मुहूर्त में करें पूजन...

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) के बाद आज यानी 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण (Lord Sri Krishna) और गोवर्धन पर्वत (Mount Govardhan) से जुड़ा हुआ है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved