बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

शिवराज ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, मप्र आने का दिया निमंत्रण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से शिष्टाचार भेंट की। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली सौजन्य भेंट थी। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।


भेंट के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों, विशेष कर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने मध्यप्रदेश में हो रहे जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पाकिस्तान को मदद भिजवाने में झिझक न करे भारत

Wed Aug 31 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक कल जैसे ही मैंने लिखा कि वर्तमान संकट में पाकिस्तान की मदद के लिए भारत को पहल करनी चाहिए, शाम तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान आ गया। मोदी ने पाकिस्तान के लोगों की तकलीफ के बारे में जैसी भावभीनी प्रतिक्रिया की है, वह सचमुच बड़ी मार्मिक थी। पाकिस्तान के कई […]