उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन की महिलाओं के खातों में शिवराज मामा ने 30 करोड़ से अधिक राशि डाली

  • 500 से अधिक महिलाओं के खाते में राशि नहीं जा पाई-एक दो दिन में पहुँचेगी-कुल सवा 3 लाख महिलाओं को मदद

उज्जैन । चुनाव से पूर्व जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं पर भाजपा की नजर है और कल 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना को 1 हजार रुपए की राशि इन महिलाओं के खातों में डाली गई तथा कहा गया कि राखि से पूर्व भी सहायता दी जाएगी। ऐसे में इसका लाभ शिवराज सिंह चौहान को जरूर मिल सकता है।


जिले की सभी पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्रामों की आँगनवड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंत: करण कार्यक्रम मुख्यमंत्री का प्रसारण दिखाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना समन्वय सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की कुल 327563 महिलाओं के खाते में राशि 1000-1000 रु की राशि डाली गई। उल्लेखनीय है कि 500 से अधिक महिलाओं के खातों में तकनीकी कारणों से राशि नहीं जा पाई।

Share:

Next Post

10 साल में 123 बच्चे हुए गायब थे, इसमें 90 लड़कियाँ शामिल

Fri Aug 11 , 2023
पुलिस को एक का भी पता नहीं चला उज्जैन। उज्जैन जिले में पिछले 10 सालों में 123 बच्चे गायब हुए हैं। यह खुलासा पुलिस विभाग से मिली जानकारी के आधार पर हुआ है। चौकाने वाली बात यह है कि गायब बच्चों में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या की तुलना में लगभग 3 गुना है। […]