
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने CM हाउस छोड़ दिया है। वे सरकारी बंगले (government bungalows) B8-74 में शिफ्ट हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित CM हाउस स्थित मंदिर में पूजा की और गोशाला में गोमाता के दर्शन किए।
CM हाउस छोड़ने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर में पूजा की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM हाउस छोड़ा, वे सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए। मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी।
शिवराज सिंह चौहान का अब ठिकाना अब बदल गया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अब नए सीएम मोहन यादव के लिए सीएम हाउस खाली करना पड़ा। शिवराज सिंह चौहान का अब नया ठिकाना राजधानी भोपाल में ही रिंग रोड स्थित बंगला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved