भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सीएम राइज स्कूलों के शिक्षक और पालकों को खत लिखेंगे शिवराज

  • शिक्षा सत्र में 2 लाख 40 हजार 818 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

भोपाल। प्रदेश में अभी 274 सीएम राइज स्कूलों का संचालन मौजूदा भवनों से ही किया जा रहा है। इन स्कूलों में 2 लाख 40 हजार छात्रों ने प्रवेश किया है। सीएम राइज स्कूल का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण को बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिये तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को राज्य शासन, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के पालकों को प्रेरित करने के लिए वे स्वयं उन्हें पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और अवधारणाओं की समझ को बढ़ाना है। शालाओं में अधिक से अधिक नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित और सतत उपस्थिति तथा गुणवत्ता में निरंतर सुधार का लक्ष्य तय कर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों का संचालन किया जाए।


हाइटेक हैं सीएम राइज स्कूल
सीएम राइज स्कूलों के संचालन के लिए प्राचार्य और उप प्राचार्यों के प्रशिक्षण के साथ चयनित शिक्षकों और स्कूल लीडर्स का प्रभावी प्रशिक्षण किया गया है। सीएम राइज स्कूल के सौंदर्यीकरण और कक्षाओं को रूचि कर बनाने के लिए प्ले थीम आधारित पेंटिंग्स की गई हैं। स्कूलों में विजन, मिशन और वैल्यू बोर्ड लगाए गए हैं। शालाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने प्रवेश उत्सव मनाए गए। सीएम राइज स्कूल में डिजिटल कक्षा, सुसज्जित पुस्तकालय, समृद्ध प्रयोगशालाएँ और उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल की अकादमिक संस्कृति को बदलने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी चलाई गई।

Share:

Next Post

'द सूत्र' का एक ही सूत्र है हम सिर्फ भगवान से डरते हैं

Tue Aug 30 , 2022
हम सिर्फ भगवान से डरते हैंÓ। माशा अल्लाह…क्या जानदार टैग लाइन है साब। ये बी सच है भाई मियां के भगवान से डरने वालों को भगवान कबी तन्हा नईं छोड़ता। यां जि़क्रेखैर हो रिया हेगा न्यूज़ पोर्टेल और एप ‘द सूत्रÓ का। चंद रोज़ पेलेई डिजीटल मीडिया में ‘द सूत्रÓ को एक बरस पूरा हुआ। […]