देश राजनीति

कांग्रेस को झटका: गुजरात में कांग्रेस विधायक ने पद से दिया इस्तीफा

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को अपने ही विधायक (MLA) ने बढ़ा झटका दिया है। यहां से कांग्रेस विधायक हर्षद रिबडिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विसावदर (Visavadar) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हर्षद रिबडिया ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसे स्पीकर ने मंजूर कर लिया है। हर्षद रिबडिया अब जल्द ही बीजेपी (BJP) ज्वाइन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य विधानसभा की एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, विपक्षी दल के विधायक ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को सौंपा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। प्रेस रिलीज के अनुसार, ‘‘जूनागढ़ जिले के विसावदर से विधायक हर्षद रिबडिया ने मंगलवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। अध्यक्ष ने रिबडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उन्हें विश्वास था कि विधायक ने बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है।’’



हर्षद रिबडिया ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है। गुजरात में चुनाव है और एक तरफ दक्षिण भारत में पदयात्रा निकाली जा रही है, पदयात्रा की जरूरत तो गुजरात में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और फिलहाल कर्नाटक से गुजर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के अहमदाबाद शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चेतन रावल ने भी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दिया था। चेतन रावल सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। चेतन रावल 6 महीने पहले तक पार्टी की अहमदाबाद शहर इकाई के अध्यक्ष (प्रभारी) थे। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

Share:

Next Post

PM मोदी आज हिमाचल को देंगे एम्स की सौगात, कुल्लू दशहरा में होंगे शामिल

Wed Oct 5 , 2022
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सौगात (All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)) देंगे। सुबह 11:30 बजे मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यहीं लुहणू मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगे। बिलासपुर में अपने […]