विदेश

Chicago में पॉप अप पार्टी के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत हुई

शिकागो। शिकागों (Chicago) में रविवार को हुई पॉप अप पार्टी के दौरान गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं।
शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रविवार तड़के 4 बजकर 40 मिनट की है। 31 वर्षीय एक महिला को 3 गोलियां मारी गई जिसमें से 1 गोली उनके सिर पर लगी। साथ ही एक अन्य 39 साल के पुरुष को गले और टांग पर गोली मारी गई है। वह बैकरूम से मृत मिले।



पुलिस की ओर से बताया गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। शिकागो (Chicago) पुलिस के सुपरीटेंडेंट डेविड ब्राउन (Superintendent David Brown)  ने बताया कि घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद हुई हैं और प्राथमिक जांच की जा रही है। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट से पता लगा है कि चार बंदूकें बरामद की गई हैं जिसमें एक घटनास्थल से और एक बाहर से बरामद की गई है। शिकागो फायर डिपार्टमेंट के जिला प्रमुख जुआन हर्नांडेज ने बताया कि मरनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Share:

Next Post

इंदौर के 78 ग्राम शहरी क्षेत्र में होंगे शामिल, अधिसूचना जारी

Mon Mar 15 , 2021
डेस्क। राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-13(2) के अंतर्गत इंदौर निवेश क्षेत्र की सीमाओं में वृदि कर संशोधित निवेश क्षेत्र की सीमाएं परिनिश्चित करता है, पूर्व में गठित इंदौर निवेश क्षेत्र में नवीन 78 ग्राम को सम्मिलित करते हुए निवेश क्षेत्र की सीमाएं अनुसूची अनुसार परिनिस्चित की जाती है। […]