img-fluid

’10 दिखाया, 16 गटकाया’, सोने की स्मगलिंग पर अखिलेश की पोस्ट से खलबली

August 23, 2026

लखनऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम एरिया में पुलिस को लगभग 10 किलो सोने के बिस्किट मिलने के मामले में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. कन्नौज के इस मामले पर अखिलेश ने कहा,” दस दिखाया, सोलह गटकाया, भाजपा की पुलिस की माया.”

अखिलेश ने आगे पोस्ट में बताया,” कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद कार सवार भागने लगे. पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े. मगर पुलिस की तरफ से केवल 10 किलो के ही बिस्कुट बताए गए.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी पीली धातु कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए. नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता है.”


  • पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को तालग्राम पुलिस स्टेशन की एक टीम गाड़ियों की चेकिंग और कांवड़ ड्यूटी से लौट रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार पुलिस की गाड़ी से टकरा गई है.

    उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां दो लोग मिले. इनमें से महाराजगंज जिले के संदीप जायसवाल (29) और नेपाल के सरोज पंत (33) शामिल हैं. गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग मिला जिसमें पीले रंग की धातु के 10 बिस्कुट थे. दोनों लोगों से सोने से जुड़े डॉक्यूमेंट, बिल या लाइसेंस दिखाने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके.

    जब्त की गई सोने की शुद्धता और कीमत का पता लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गोल्ड इवैल्यूएटर को बुलाया गया. SP ने बताया कि ये 24 कैरेट सोना निकला, जिसका कुल वजन 10.026 किलोग्राम था और बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 15.39 करोड़ रुपये थी. सोने की मात्रा और उसकी ज्यादा कीमत को देखते हुए, पुलिस ने GST अधिकारियों को जानकारी दी, जिन्होंने उन दोनों लोगों से पूछताछ की.

    एसपी ने बताया कि GST टीम को शुरुआती तौर पर शक हुआ कि इस मामले में सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी शामिल हो सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि पकड़े गए लोगों में से एक नेपाली नागरिक है. इसलिए उन्होंने कस्टम्स विभाग से जांच की सिफारिश की.

    Share:

  • बांग्लादेश में फिर हिंदुओं पर हमला, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

    Sun Aug 23 , 2026
    डेस्क: बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. चारों के शव उनके घर से बरामद हुए हैं. मृतकों में सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, बेटी अगामी और 12 वर्षीय बेटा प्रियम शामिल है. इस घटना से हड़कंप मच गया है. हिंदू परिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved