आचंलिक

श्री जामवाल ने बूथ मजबूत करने का पदाधिकारियो को दिया मूलमंत्र

  • आज भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या 18 करोड़ है जो सौभाग्य की बात है
  • कांग्रेस के पास ना ही ये सौभाग्य है और ना ही इतने कार्यकर्ता

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा जनसंघ से प्रारंभ हुई थी। तब नारा था जनसंघ की क्या पहचान-टूटी जीप 20 जवान। आज भगवान स्वरूप भाजपा के कार्यकर्ताओ के कड़े परिश्रम के कारण भाजपा देश की ही नहीं, वरन दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बन गई है। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं की सं या 18 करोड़ है जो सौभाग्य की बात है। कांग्रेस के पास ना ही ये सौभाग्य है और ना ही इतने कार्यकर्ता। भाजपा आज इन 70 सालों में पार्टी मंडल स्तर तक मजबूत हुई है । सीहोर के सभी कार्यकर्ता आप सब बड़े सौभाग्यशाली है की आप सब प्राचीन चिंतामणी भगवान श्री गणेश के चरणों मे रहते है, आप सब पर उनका आशीर्वाद है।
सभी भगवान स्वरूप कार्यकर्ताओं के कारण आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक के पद पर भाजपा के कार्यकर्ता चुने गये ओर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहे है। उक्त उद्गार मध्य प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिले के कार्यकर्ताओं की तीन सत्रों में आयोजित बैठको को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री जामवाल ने कहा कि आज मंडल और बूथ स्तर पर जितने कार्यकर्ताओं की शक्ति चाहिए वह कम है हमें इस शक्ति को बढ़ाने के लिए ही कार्य करना है । श्री जामवाल ने कहा कि इसके लिए मंडलों को अपने-अपने मंडलों के शक्ति केंद्रों के बूथों की,उसके बाद बूथ स्तर की बैठक कर उसमें संगठन द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर दिए गए 24 करणीय कार्यों को धरातल पर उतारना होगा।


बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है अगर हमारा बूथ मजबूत नही है तो समझो नींव कमजोर है। जिस विधानसभा के मंडलों एवं बूथों पर यह कार्य अगर मंडल ने बूथ स्तर तक कर लिए तो में गारंटी के साथ कह सकता हूं वह बूथ भविष्य में होने वाले कभी भी कोई सा भी चुनाव नहीं हार सकते। श्री जामवाल ने कहा की हमारी पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है लेकिन हम परिवार भाव से कार्य करते हैं। जब भी आप बूथ पर जाएं अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नेताओं का स मान करें उनसे मिले उनसे उनका अनुभव ले। क्योंकि आज हमें यह जो स्वर्णिम युग देखने को मिल रहा है,वो भारतीय जनता पार्टी के उन वरिष्ठ लोगों के कारण ही मिला है, जिन्होंने साइकिल से मोटरसाइकिल से,टूटी जीप से जाकर,चने भुगड़े,सेंव परमल,सत्तू खा कर चुनाव प्रसार किया और पार्टी का विस्तार किया ।

Share:

Next Post

वार्ड 6 में बनेगी पुलिया और सीसी रोड़ हुआ भूमिपूजन

Mon Nov 21 , 2022
आष्टा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही दीन दुखियो की सेवा में आगे रहती हैए वही पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासन की महत्वकाक्षी योजना का लाभ दिलाने दिलाती हैण् हमारा भी यही प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ नगर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेए वही पूरी परिषद के सहयोग से नगर […]