img-fluid

भारी बारिश से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी रही बंद… कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

July 20, 2026

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में मौसम के बदले मिजाज ने श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की राह रोक दी है. लगातार हो रही भारी बारिश और सुरक्षा कारणों से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा (Shri Mata Vaishno Devi Yatra) को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रखना पड़ा है. इस खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे की वजह से आधार शिविर कटरा में देश भर से आए 40 से 45 हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं और यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को एहतियातन स्थगित किए हुए दो दिन से अधिक का समय बीत चुका है. लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने फिलहाल यात्रा बहाल नहीं करने का निर्णय लिया है।


  • सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं
    जानकारी के अनुसार, देर रात से एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गई हैं. खराब मौसम के कारण भवन की ओर जाने वाले मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है. बोर्ड प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

    कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु
    इस बीच, माता के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे लगभग 40 से 45 हजार श्रद्धालु आधार शिविर कटरा में रुके हुए हैं. श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे मां वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकें. कटरा के विभिन्न होटल, धर्मशालाएं और यात्री निवास श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं।

    प्रशासन रख रहा है पूरी नजर
    श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि मौसम साफ होने के बाद मार्ग को सुरक्षित घोषित कर श्रद्धालुओं के लिए यात्रा दोबारा शुरू की जा सके।

    अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
    बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि जब तक मौसम पूरी तरह अनुकूल और यात्रा मार्ग सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक यात्रा शुरू नहीं की जाएगी. श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है. अब सभी की निगाहें मौसम में सुधार पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द यात्रा बहाल हो सके और श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन कर सकें।

    Share:

  • पेपर लीक पर संसद में हंगामा, खरगे बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया

    Mon Jul 20 , 2026
    नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के आसन तक पहुंच गए. इस दौरान नारेबाजी भी की गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved