देश

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में जाएंगी मेरठ के तीर्थस्थलों की मिट्टी

 

पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मेरठ के तीर्थस्थलों की मिट्टी भेजी जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद ने पूजन कार्यक्रम पर मेरठ में घरों में एक लाख आठ हजार दीपक जलाने का निर्णय लिया।

अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाली श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद मेरठ महानगर की बैठक आयोजित हुई। विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य ने बताया कि आखिरकर 492 वर्षों के बाद वो शुभ दिन आ ही गया जिसकी प्रतीक्षा में लाखों रामभक्तों ने अपने जीवन की आहुति दे दी। करोना महामारी के चलते श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के आग्रह पर भूमि पूजन कार्यक्रम घर में रहकर ही मनाया जाएगा। इसके लिए विहिप की बैठक में कई कार्यक्रम तय किए गए। महानगर मंत्री निमेश वसिष्ठ ने बताया मेरठ से तीन कलशों में बाबा औघड़नाथ मंदिर, पवित्र गगोल तीर्थ एवं कैंट स्थित बालाजी मदिर से पवित्र मिट्टी भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए भेजी जाएगी।

पांच अगस्त को सुबह विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कर्यालय पर हवन किया जाएगा। मेरठ के प्रमुख स्थानों पर भूमि पूजन कार्यक्रम को सजीव दिखाया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर महानगर में पांच अगस्त को घरों में 108000 दीपक जलाए जाएंगे। विहिप कार्यकर्ता महानगर के प्रमुख चैराहों पर रंगोली बनाएंगे। महानगर में घरों में 5100 भगवा ध्वज फहराए जाएंगे। 1008 स्थानों पर सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष शीलकांत सिंघल, महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप,विभाग बलोपासना प्रमुख अर्जुन, महानगर संयोजक अर्जुन राठी, सह संयोजक गौरव गर्ग, महानगर समरसता प्रमुख अवनीत बंसल, महानगर कोषाध्यक्ष हरबीर पाठक, महानगर उपाध्यक्ष अवनीश गोयल, महानगर सहमंत्री नीरज गोयल, पवन कश्यप आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

हवा भरते समय धमाके के साथ फटी टंकी

Thu Jul 30 , 2020
बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बड़ौत मुजफ्फर नगर मार्ग दाहा बस स्टैंड पर गुरुवार को हवा की टंकी में हवा भरते समय धमाके के साथ टंकी फट गई। इसके कारण दुकान की दीवार धमाके के साथ गिर गयी जिससे दुकान मालिक का हजारों की कीमत का सामान नष्ट हो गया। धमाके की आवाज […]