
कोलकाता। ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने अब सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देनी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में भाजपा 200 से सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके बाद तृणमूल की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी सात जनवरी को नंदीग्राम में जनसभा करेंगी।
शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक रहे हैं और 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के जरिए ही ममता बनर्जी का सत्ता पर आरूढ़ होने का रास्ता साफ हो सका था। इस आंदोलन के मुख्य सूत्रधार शुभेंदु अधिकारी ही थे और वह लगातार कहते रहे हैं कि वह किसी भी पार्टी में रहे नंदीग्राम के लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा के ठीक दूसरे दिन वह भी नंदीग्राम में सभा करेंगे। भाजपा दावा कर रही है कि शुभेंदु अधिकारी की सभा में ममता से अधिक भीड़ होगी (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved