बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

Sidhi Bus Accident : मृतकों की संख्या 51 हुई, CM शिवराज लेंगे घटनास्थल का जायजा

सीधी । मध्यप्रदेश के सीधी जिले (Sidhi District)में मंगलवार को एक यात्रियों से भरी बस सोन नदी पर बने बाणसागर बांध की मुख्य नहर में गिर गई थी। इस हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से मंगलवार को 47 लोगों के शव बरामद हुए थे, जबकि चार शव बुधवार को बरामद किये गये। सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज सीधी जिले में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेंगे और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।


गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह सीधी से 32 सीटर बस करीब 63 यात्रियों को लेकर सतना के लिए रवाना हुई थी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सतना-सीधी स्टेट हाईवे पर छुहिया घाटी के पास बस हादसा हो गया। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। मंगलवार को हादसे के बाद सुबह से देर रात तक राहत एवं रेक्स्यू ऑपरेशन चला, जिसमें 47 लोगों के शव बरामद कर लिये गये थे। इनमें 24 पुरुष और 21 महिलाएं तथा दो बच्चे शामिल थे। रात में अंधेरा होने के कारण सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह 6 बजे फिर शुरू किया गया। इस दौरान चार लोगों के शव और बरामद किये गए। हादसे में प्रभावित यात्री सीधी, रीवा, सिंगरौली व सतना जिले के निवासी हैं।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम इस प्रकार हैं –
1. विमला (50) पत्नी रामसुमिरन निवासी रामपुर नैकिन, जिला सीधी ।
2. प्रिया (20) पुत्री राजेन्द्र तिवारी निवासी बर्रा रामपुर नैकिन।
3. त्रिमेश (38) पुत्र बुद्धसेन तिवारी निवासी बर्रा रामपुर नैकिन।
4. जगमोहन (30) पुत्र विंदर साकेत निवासी चदैनिया रामपुर नैकिन।
5. श्यामलाल (40) पुत्र अयोध्या साकेत निवासी रामनगर, सतना।
6. हीरालाल (60) पुत्र श्यामलाल शर्मा निवासी उत्तरी करौदिया, सीधी।
7. लक्ष्मी (22) पत्नी रामायण पनिका निवासी कुसमहर, रामपुर नैकिन।
8. अमरज्योति (33) पुत्री रामसुख साकेत निवासी कुकड़ीझर, सीधी।
9. राजेन्द्र पुत्र बैजनाथ द्विवेदी निवासी किटहा (किरदा) ,सतना।
10. रामसुख (50) पुत्र जेठू साकेत निवासी कुकडीझर, सीधी।
11. सुशीला (27) पत्नी पुष्पराज प्रजापति निवासी बमुरी, सीधी।
12. दो वर्षीय अथर्व पुत्र अनिल गुप्ता निवासी रामपुर नैकिन, सीधी।
13. पिंकी (25) पुत्री अनिल गुप्ता निवासी रामपुर नैकिन, सीधी।
14. रीना (25) पुत्री विजय तिवारी निवासी खुजरी, सीधी।
15. सुमित्रा (35) पत्नी शिवनाथ कोल निवासी लिलवार, सिंहावल, सीधी।
16. जगदीश (65) पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी कोडरिया, सतनारा, सीधी।
17. अशोक (48) पुत्र रामविलास तिवारी निवासी बेलहा बेहरी, सीधी।
18. अनिल (40) पुत्र पारसनाथ त्रिपाठी निवासी चोरागढ़ी, रामपुर नैकिन, सीधी।
19. कल्याण (22) पुत्र पदमनाथ यादव निवासी कठास, सीधी।
20. कविता (25) पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी कठास, सीधी।
21. अनिल (24) पुत्र अयोध्या पटेल निवासी पड़रिया खुर्द, चुरहट, सीधी।
22. तपस्या (26) पत्नी अजय पनिका निवासी देवरी भुईमाड, कुशमी, सीधी।
23. अवधेश (35) पुत्र राजमणि प्रजापति निवासी नाउन कला हनुमना, रींवा।
24. विमला (26) पत्नी राजेन्द्र प्रजापति, निवासी चितवरिया अमिलिया, सीधी।
25. राजकुमार (24) पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी फरफरी, चितरंगी।
26. यशोदा (30) पत्नी दादूलाल विश्वकर्मा, निवासी गेरुआ, सिंहावल, सिंगरौली।
27. कोमल (25) पुत्र नकल सिंह निवासी धनवाही, सिंगरौली।
28. अनिल (23) पुत्र नारायण पटेल निवासी झोको, देवसर, सिंगरौली।
29. राघवेन्द्र (20) पुत्र रामसुफल तिवारी, निवासी सजहा बेहरी, सिंहावल।
30. राजवती (20) पुत्री छोटेलाल सिंह, निवासी डउआडोल, सिंगरौली।
31. प्रियंका (20) पुत्री प्रमोद सिंह निवासी डउआडोल, सिंगरौली।
32. मनमोहन (35) पुत्र साधू बैगा, निवासी गांधीग्राम सीधी।
33. अयोध्या (40) पुत्र सुदामा पाल, निवासी अमहा जमुरी, सीधी।
34. शिवभान (38) पुत्र तीरथ पाल, निवासी चुरहट, सीधी।
35. प्रदीप पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी जूरी, सीधी।
36. दिग्विजय (42) पुत्र प्रतिपाल सिंह चंदेल, निवासी ईश्वरनगर छतरपुर।
37. अंकिता (21) पुत्री अशोक तिवारी, निवासी बेलहा मयापुर, सिंहावल, सीधी।
38. सुषमा पत्नी धर्मराज सिंह निवासी पौड़ी पडरी, सिंहावल, सीधी।
39. अजय (30) पुत्र रामप्रसाद पनिका, निवासी देवरी कुसमी, सीधी।
40. राजकली (28) पत्नी विश्वनाथ यादव, निवासी देवरी कुसमी, सीधी।
41. विश्वनाथ (30) पुत्र रामपति यादव, निवासी देवरी कुसमी, सीधी।
42. पुष्पराज (32) पुत्र इंद्रपति प्रजापति निवासी तरका बहरी, सिंहावल, सीधी।
43. सोमबाई पुत्री गंगा सिंह गोंड निवासी वनदेवा, सिंगरौली।
44. सविता (25) पत्नी अंशुमान बेगा निवासी साजापानी, सिंगरौली।
45. आशा सिंह पत्नी पिताम्बर सिंह निवासी गिजवार, मझौली, सीधी
46. तीन वर्षीय नम्रता पुत्री विश्वनाथ यादव निवासी कुसमी, सीधी।
47. सुरेखा (22) पत्नी रामेश्वर कोल, निवासी लिलवार, सिंहावल, सीधी
48. देवेश (22) पुत्र दीनदयाल प्रजापति, निवासी सपनी द्वारी सीधी।
49.खुशबू (23) पुत्री बंशपति पटेल निवासी पचोखर चुरहट सीधी।
50. स्वाति (19) पुत्री मनोज प्रजापति, निवासी हरफरी चितरंगी सिंगरौली।
51. पांच माह की सौम्या पुत्री हरिप्रताप गौड़ निवासी देवसर सिंगरौली।

Share:

Next Post

cheese benifits : वजन को कंट्रोल करने के साथ इन समस्‍याओं को दूर करनें में फायदेमंद है पनीर

Wed Feb 17 , 2021
आज के इस आधुनिक जीवन में स्‍वस्‍थ्‍य रहना तो एक कठिन चुनौती जैसा हो गया है । हमारी खराब दैनिक दिनचर्या के और गलत खानपान के कारण कई प्रकार की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है । आमतौर पर पनीर(cheese) का सेवन करना सभी को पसंद होता है। पनीर स्वादिष्ट होने के साथ ही […]