देश

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से सिद्धू का नाम गायब

नई दिल्‍ली । कांग्रेस (Congress) ने स्टार प्रचारकों की सूची ( Congress Star Campaigners List) से भी सिद्धू का नाम गायब कर दिया है। इससे पहले उत्तराखंड (Uttarakhand) में पार्टी के प्रचार के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में भी नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को शामिल नहीं किया गया था। जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है। 

अभी जारी हुई यूपी चुनाव प्रचार सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम सातवें नंबर पर पार्टी ने रखा है। दोनों सूची में सिद्धू का नाम नहीं होने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है।पंजाब में कांग्रेस के 30 नेता पार्टी का प्रचार करेंगे। चार फरवरी को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े चेहरों को सूची में जगह दी गई है।


स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, मीरा कुमार, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, नीता डिसूजा, बीवी श्रीनिवासन, इमरान प्रतापगढ़ी और अमृता धवन के नाम शामिल हैं।

पंजाब के नेताओं को भी तरजीह
पार्टी के स्टार प्रचारकों में पंजाब के नेताओं को भी केंद्रीय नेतृत्व ने तरजीह दी है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, रवनीत सिंह बिट्टू, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, तेजेंदर सिंह बिट्टू और रविंदर आंवला के नाम शामिल हैं।

Share:

Next Post

संयुक्त अरब अमीरात ने लागू किया नया श्रम कानून, भारतीय मजदूरों को ये मिलेगी सुविधाएं

Mon Feb 7 , 2022
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में रहने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है. 2 फरवरी से देश में नया श्रम कानून (UAE New Labour Law) लागू हो गया है. नए कानून ( New Labour Law) में कामगारों में नए अधिकार दिए गए हैं. यूएई की अर्थव्यवस्था (UAE economy) में भारतीय […]