भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला प्रताडऩा के आरोप में कांग्रेस की तीन मौजूदा विधायकों की घेराबंदी

  • दुष्कर्म के आरोपी उमंघ सिंघार की गिरफ्तारी में ताबड़तोड़ छापे

भोपाल। पूर्व मंत्री एवं कांगे्रस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर रही है। अभी तक सिंघार पुलिस की पहुंच से दूर है। इससे पहले 6 अक्टूबर को ट्रेन में महिला से अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और सुनील सराफ पुलिस जांच में उलझ चुके हैं। मौजूद स्थिति में कांग्रेस के तीन विधायक महिला प्रताडऩा के आरोप में उलझ गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी भी संभव है। सिंघार धार के गंधवानी से विधायक हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रो में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद से सिंघार गायब हैैं। मामला दर्ज होने के बाद मप्र कांगे्रस ने भी फिलहाल सिंघार से संपर्क करना बंद कर दिया है। सिंघार के मामले को मप्र कांग्रेस पारिवारिक मामला बता रही है और राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।



मप्र में मामला दर्ज गुजरात में उठाया जा रहा
पत्नी की शिकायत पर सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज होते ही भाजपा ने हमला तेज कर दिया है। सिंघार गुजरात के सह प्रभारी भी हैं। ऐसे में भाजपा ने सिंघार मामले को गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान भी उठाना शुरू कर दिया है। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। इस मामले में राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

ये विधायक पहले से उलझे
सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और कोतमा विधायक सुनील सराफ के खिलाफ रीवा निवासी महिला ने ट्रेन में अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद दोनों विधायक राजनीति तौर पर शांत है।

Share:

Next Post

चंबल में स्टेटस सिंबल पर लगाम... शादी में हर्ष फायरिंग हुई

Tue Nov 22 , 2022
तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर होगी एफआईआर भोपाल। मुरैना जिले के चंबल में रायफल के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। जिला कलेक्टर ने शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में धारा-144 लागू कर दी है। साथ ही शहर के सभी 130 मैरिज गार्डन संचालकों को बुलाकर एडीएम नरोत्तम भार्गव […]