उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

चांदी हुई सस्ती…सराफा बाजार में शुरू हो गई राखी की ग्राहकी

  • 4 माह पहले 74 हजार रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे चांदी के दाम
  • अब 59 हजार तक आई-चांदी की राखियों की मांग बढऩे की उम्मीद

उज्जैन। लगभग 4 महीने पहले चांदी के दाम उज्जैन सराफा बाजार में 74 हजार तक पहुंच गए थे। वैश्विक बाजार में आई मंदी के बीच अब चांदी के दाम घटकर 59 हजार रुपए प्रतिकिलो तक आ गए हैं। इसी के साथ सराफा बाजार में राखी की ग्राहकी शुरू हो गई है। बाजार में 350 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक कीमत की चांदी की राखी मिल रही है। सराफा व्यवसायियों के अनुसार करीब 4 माह पूर्व चांदी और सोने के दाम में उछाल आया था और चांदी 74 हजार रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी। परंतु अब इसके दाम तब के मुकाबले लगभग 15 हजार रुपए प्रतिकिलो तक घट गए हैं। सराफा व्यवसायी संजय सोनी ने बताया कि उज्जैन सराफा बाजार में चांदी के दाम 59 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। पहले के मुकाबले चांदी की कीमत में अच्छी गिरावट आई है।


इसके चलते सराफा बाजार में रक्षाबंधन पर्व की ग्राहकी बढ़ गई है। चांदी सस्ती होने से चांदी के छोटे गहनों की मांग ज्यादा है। इसके अलावा चांदी की राखियां भी सराफा बाजार में रखी गई है। इनकी कीमत 350 रुपए से आरंभ होकर 1 हजार रुपए तक है। इसके अलावा चांदी की पॉलिश वाली राखियां भी बाजार में है। इनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति नग तक है। चांदी के छोटे गहनों में अंगूठी, बिछिया, पायजेब, बच्चों के कड़े, पेंडिल आदि की रक्षाबंधन पर विशेष मांग रहती है। जानकारों के मुताबिक अभी ताईवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालातों के चलते वैश्विक बाजार में हलचल मची हुई है। हालांकि सोने और चांदी की वर्तमान कीमत पर इसका अभी आंशिक असर नजर आ रहा है। इस बीच सराफा बाजार में रक्षाबंधन की खरीदी बढ़ गई है।

Share:

Next Post

सिंहस्थ की 32 स्क्वेयर किलोमीटर का ड्रोन सर्वे होगा

Thu Aug 4 , 2022
सोमवार से शुरू हो जाएगा सिंहस्थ क्षेत्र का ड्रोन सर्वे-डिजिटल मैप बनाकर देंगे जिससे अतिक्रमण और सिंहस्थ क्षेत्र में होने वाले नए निर्माण की जानकारी मिल जाएगी उज्जैन। लंबे समय से सिंहस्थ क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है और 12 साल में सिंहस्थ का आयोजन होता तब तक शहर से दूर सिंहस्थ करना पड़ता है। […]