विदेश

बहन ने संपत्ति में मांगा हिस्सा, भाइयों ने हथौड़ा और हेलमेट से की पिटाई, देखें वीडियो

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। पेशावर में बहन ने अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा, तो भाइयोंं ने अपनी बहन को हथौड़े और हेलमेट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अब्दुल हन्नान नाम के शख्स के दो बेटे (आफताब और अरशद) को अपनी बहन की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, जैसे ही बहन दरवाजा खोलती है, तो महिला के दोनों भाई उस पर हथौड़े और हेलमेट से मारना शुरू कर देते हैं।

महिला जमीन पर गिर जाती है, उसके बाद भी उसको पीटते रहते हैं। पास में खड़ी एक बुजुर्ग महिला बचाने की कोशिश करती है, तो उसे गले से पकड़ धक्का मार देते हैं, जिससे बुजुर्ग फर्श पर गिर जाती है। बुजुर्ग महिला पीड़िता की मां बताई जा रही है। वीडियों में महिला और उसकी मां दर्द से कराह रही है।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने पेशावर के अमीन कॉलोनी से दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। केपी पुलिस ने ट्वीट किया, “पूछताछ करने पर संदिग्धों आरोपितों ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी बहन (मिस्माह) को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए पीटा था।”

पुलिस ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2018 में पाकिस्तान को महिलाओं के लिए दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

Share:

Next Post

झटका: मांग में सुधार के कारण अमूल ने चार से पांच फीसदी बढ़ाई उत्पादों की कीमत

Tue Jul 6 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच आम आदमी को महंगाई का झटका भी झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारत के सबसे बड़े डेयरी उत्पाद निर्माता अमूल ने सभी श्रेणियों में कीमतों में चार से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। पिछले साल दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश कोविड-19 महामारी की पहली […]