
इंदौर। एक्टिवा सवार दो बहनों को सिटी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में छोटी बहन की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले बस चालक पर केस दर्ज किया है। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के पास की घटना है।
निरंजनपुर में रहने वाले धन्नालाल जामले की बड़ी बेटी चेतना देवास में एक स्कूल में टीचर है। वह रोज देवास बस से आना-जाना करती थी। कल उसकी बहन 21 साल की भावना उसे बस में बैठाने के लिए रेडिसन चौराहे पर छोडऩे के लिए एक्टिवा से जा रही थी। गाड़ी चेतना चला रही थी। बॉम्बे अस्पताल के सामने सिटी बस का चालक बस को लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और दोनों बहनों को टक्कर मार दी। घटना में भावना को ज्यादा चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। वह पढ़ाई करती थी। सिटी बस के चालक पर बस के नंबर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved