
भोपाल। महंगी होती बिजली से बचने के लिए सौलर एनर्जी एक बेहतर विकल्प है। सरकार भले ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हो लेकिन बिजली कंपनी अभी तक न तो एजेंसी तय कर सकी है न ही सब्सिडी को लेकर कोई निर्णय हुआ है। इससे उपभोक्ता भी परेशान हैं। स्टील और पैनल के दाम बढऩे से पैनल लगवाना भी महंगा हो रहा है। रूफटॉप सोलर पैनल योजना के लिए ऊर्जा विकास निगम पहले नोडल एजेंसी थी। अब विद्युत वितरण कंपनी को यह जिम्मा सौंपा गया है। जानकारों का कहना है कि न तो पोर्टल पर सब्सिडी का कॉलम ही डिस्प्ले हो रहा है न ही कोई एजेंसी इसके लिए फाइनल की गई है। पूर्व में कार्यरत एजेंसियों का अनुबंध दिसंबर से खत्म हो चुका है। करीब 11 कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रहीं थी।
यह हो जरूरी
किलोवॉट के अनुसार खर्च
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved