देश व्‍यापार

आत्मनिर्भर भारत योजना से बेगूसराय में होगी सोलर प्लेट और सोलर पंखे की एसेम्बलिंग

बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान का जबरदस्त असर देखा जा रहा है। कोरोना से लॉकडाउन होने के बाद जब सभी काम-धंधे बंद हो गए तो बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटे थे। अब अनलॉक होने से सभी काम धंधे, रोजगार शुरू हो चुके हैं। परदेस में रह रहे श्रमिकों को काम भी मिलना शुरू हो गया लेकिन अब भी परदेस से श्रमिकों के घर वापसी का सिलसिला जारी है। अब यह सब श्रमिक मजबूरी में घर नहीं लौट रहे हैं। बल्कि केन्द्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम इन्हें घर बुला रही है।

उल्‍लेखनीय है कि रविवार को भी असम से 50 से अधिक श्रमिक अपने घर लौटे हैं। घर लौटने वाले श्रमिक स्वरोजगार की एक नई पहल करने आए हैं। इनकी मंशा सफल हो गई तो सौर ऊर्जा प्लेट और सौर ऊर्जा से चलने वाले पंखे की असेम्बलिंग बेगूसराय में होगी। श्रमिक इसके लिए असम से पूरी तैयारी कर घर लौटे हैं। वापस लौटे मजदूरों ने बेगूसराय स्टेशन पर बातचीत के दौरान बताया कि अपने बेगूसराय और बिहार में औद्योगिक विकास की कई संभावनाएं हैं। प्रशासन का सहयोग और उचित प्लेटफार्म मिल जाए तो अपना बेगूसराय पूरे बिहार में औद्योगिक विकास की एक नई गाथा लिखेंगे। हम लोग सनराइज कंपनी में सोलर प्लेट असेंबलिंग और सोलर प्लेट से चलने वाला पंखा बनाते थे। आठ साल से वहां काम कर रहे हैं, पहले बिजली का पंखा बनता था। लेकिन केंद्र में इस सरकार के बनने पर लोग सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित हुए तो हमारी कंपनी के मालिक ने भी बिजली पंखा बनाना बंद कर सौर संचालित पंखा बनाना शुरु कर दिया।
उन्‍होंने कहा कि देशभर में इसकी डिमांड है, यह सस्ता, अच्छा और पर्यावरण के अनुकूल भी है। हम लोगों को इस संबंध में पूरी जानकारी है, कमी है सिर्फ पूंजी की। विनोद महतो, भोलानाथ महतों, रंजीत कुमार एवं सुरेश कुमार ने बताया कि आत्म निर्भर भारत अभियान शुरू होने की जानकारी लेकर, इसके महत्त्व को समझकर हमने फैक्ट्री मालिक से अपने जिला में निर्माण कार्य शुरू करने की बात की। उन्होंने बहुत मदद किया है। सोलर प्लेट निर्माता, पंखा के सभी पार्ट के निर्माता से कांटेक्ट करवा दिया है। आज गांव आए हैं, अब उद्योग विभाग से मिलकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आर्थिक सहयोग लेंगे और यही पर पंखा एवं सोलर प्लेट एसेम्बलिंग करेंगे।

इन लोगों ने बताया कि हमारी टीम द्वारा शुरू किए गए इसमें उद्योग से जहां लोगों को सस्ता में पंखा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण की अच्छी पहल होगी। हमारी टीम के साथ-साथ आस पड़ोस के बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। इसमें योगदान कर नए प्रगतिशील आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। हमारे आर्थिक सशक्तिकरण से सशक्त और उन्नत, विकासशील बिहार निर्माण में गति मिलेगी, बेगूसराय में एक नई तरह के संरचना का विकास होगा। देश के विकास को लेकर हर मुद्दे पर पैनी नजर रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत योजना हम श्रमिकों के प्रगति और उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।

Share:

Next Post

सीपीएल : ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 2 विकेट से हराया

Sun Aug 30 , 2020
त्रिनिदाद। कप्तान किरोन पोलार्ड के आतिशी अर्धशतक (28 गेंदों पर 72 रन) की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग(सीपीएल) के 17वें मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बारबाडोस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 148 रन बनाए। ट्रिनबागो ने इस […]