विदेश

सोमालिया के मोगादिशु में 26/11 जैसा आतंकी हमला, हयात होटल में घुसे आतंकवादी, अब तक 10 लोगों की मौत

मोगादिशु। सोमालिया (Somalia) की राजधानी मोगादिशु (mogadishu) में आतंकी समूह अल-शबाब (Al-Shabaab) के बंदूकधारियों ने एक होटल (Hotel) पर हमला कर दिया। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं करीब 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बता दें कि सोमालिया (Somalia) के मोगादिशु को दहलाने की साजिश थी। मोगादिशु के होटल हयात पर शुक्रवार की देर रात आतंकवादियों ने हमला कर दिया! पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस आतंकी हमले में अबतक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबर है कि होटल हयात को आतंकियो के कब्जे से आजाद करा लिया गया है। आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना रखा था। मोगादिशु के होटल हयात पर हुआ हमला 26/11 में मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले की याद दिलाता है जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।

इस पूरी घटना की अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने जिम्मेदारी ली है। आतंकी समूह ने समर्थक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, अल शबाब हमलावरों का एक समूह मोगादिशु में होटल हयात में घुस गया है और इस वक्त वो गोलीबारी कर रहे हैं।

Share:

Next Post

Health Tips: ज्‍यादा सोडा पीने से शरीर को हो सकता है नुकसान

Sat Aug 20 , 2022
नई दिल्‍ली। आज के समय में ज्‍यादातर लोग सोडे (Soda) का सेवन करना बेहद अच्छा सझमते है, यहां तक कि कुछ लोग तो नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं। रात के खाने के बाद सोडा पीना (drinking soda) उनकी दिनचर्या में शामिल होता है, किन्‍तु वास्तव में सोडा सेहत को लाभ कम और हानि […]