
हैदराबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक बयान में कहा कि किसी के हस्तक्षेप के कारण आतंकवादियों के खिलाफ अभियान स्थगित नहीं किया गया। राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) संघर्ष को रोकने का दावा करते हैं। लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने साफ किया कि भारत ने इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को अस्वीकार कर दिया है।
हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘कुछ लोग भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का दावा करते हैं। लेकिन किसी ने ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भारत ने इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी के हस्तक्षेप के कारण आतंकवादियों के खिलाफ अभियान स्थगित नहीं किया गया। अगर भविष्य में कोई भी आतंकवादी हमला हुआ तो ऑपरेशन सिंदूर फिर से शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है और कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved