img-fluid

मौसेरी सास को लेकर दामाद फरार, चार साल से लव अफेयर में है दोनों, न्याय की गुहार लगा रही पत्‍नी

June 10, 2025

नई दिल्‍ली । यूपी के गोंडा(Gonda in UP) में मौसेरी सास(maternal cousin) और दामाद के बीच लव अफेयर(Love Affair) का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह बीवी और तीन छोटेबच्चों को छोड़कर अपनी ही मौसेरी सास को लेकर फरार हो गया है। दोनों के बीच करीब चार साल से इश्क चल रहा है। अब न्याय पाने के लिए युवक की पत्नी गोंडा से लेकर लखनऊ तक का चक्कर लगा रही है।

नवाबगंज इलाके की रहने वाली विवाहिता के मुताबिक उसका मायका धानेपुर में है। महिला के मुताबिक उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से एक नवंबर 2017 को बहराइच के नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी इरफान के साथ हुआ। शादी के बाद एक छह साल का बेटा, पांच व चार साल की दो बेटियां है। महिला का आरोप है कि पति इरफान मौसेरी सास को लेकर फरार हो गया है। न्याय पाने के लिए वह पुलिस अधिकारियों का गोंडा से लेकर लखनऊ तक चक्कर लगा रही है।


पीड़िता के मुताबिक, निकाह के कुछ समय बाद वह रोजगार के सिलसिले पति के साथ लखनऊ आ गई। जहां पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी। वह कमरे पर रहती थी जबकि पति इरफान परिवार के भरण-पोषण के लिए ऑटो चलाता था। बताया कि उसकी सगी मौसी गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2018 में उसकी मौसी के पति असामायिक मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मौसी का लखनऊ में उनके कमरे पर अक्सर आना जाना हो गया। पहले तो यही सोचा कि शायद मौसी पति के मौत से काफी दुःखी होकर मन शांत करने के लिए आ जा रही है। इस बीच उसके पति और मौसी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

आरोप है कि दोनों के बीच करीब चार साल से दोनों के बीच चक्कर चल रहा था। करीब छह माह पहले जब उसने विरोध किया तो पति मौसेरी सास के साथ फरार हो गया है। उसने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी। दोनों के खरगूपुर और धानेपुर पहुंचने पर वहां भी तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी कार्यालय में शिकायत करके न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Share:

  • ट्रंप से विवाद में एलन मस्क के पिता की एंट्री, बोले- सार्वजनिक रूप से चुनौती देना उनके बेटे की गलती...

    Tue Jun 10 , 2025
    वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (World’s richest person Elon Musk) और अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग में अब मस्क के पिता एरोल मस्क (Musk’s father, Errol Musk) भी सामने आ गए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में दिए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved