देश

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी (discharge from hospital) मिल गई। कोरोना संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं (corona related health problems) के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था।


कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विशेष: मस्तिष्क और मन को निरोग रखता है योग

Tue Jun 21 , 2022
– प्रभुनाथ शुक्ल योग हमारा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान है। योग की सार्थकता को दुनिया के कई धर्मों ने स्वीकार किया है। योग सिर्फ व्यायाम का नाम नहीं है बल्कि मन, मस्तिष्क, शारीरिक और विकारों को नियंत्रित करने का माध्यम भी है। जब समाज अच्छा होगा तो देश की प्रगति में हमारा अहम योगदान होगा। […]