
नई दिल्ली। 5 राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने आज लोकसभा में सोशल मीडिया (social media) कंपनियों पर जमकर निशाना साधा, सदन में सोनिया ने कहा कि ‘सोशल मीडिया कंपनी सरकार के साथ मिलकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ रही है’। इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया की वर्तमान भूमिका को भी सोनिया गांधी ने लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियों का इस्तेमाल नेताओं और राजनीतिक दलों के नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्म पर सभी पार्टियों को समान अवसर नहीं मिलता है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता सोशल मीडिया पर सरकार के समर्थन में कैंपेन चलाने और कांग्रेस नेताओं के फॉलोवर खुद से घटाने के आरोप लगा चुके हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved