img-fluid

अल्पसंख्यक समाज को SP and BSP ने सिर्फ ठगने का काम किया : Shahnawaz Alam

April 07, 2021

लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम (State Chairman of Minority Congress Shahnawaz Alam) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज को सपा और बसपा ने सिर्फ ठगने का काम किया है। मुसलमान अब समझ चुका है कि जब सपा आजम खान की नहीं हुई तो आम मुसलमानों की क्या होगी। जब सीएए के खिलाफ आन्दोलन करने वालों पर बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और आजमगढ़ में गोलियां चलाई गईं तो हर जगह सिर्फ प्रियंका गांधी वाड्रा गई। अखिलेश यादव कहीं नहीं गये।

राष्ट्रीय सचिव प्रभारी जुबेर खान ने कहा मुसलमान अकेले 20 प्रतिशत है। अब सिर्फ पांच प्रतिशत के लिये काम करने वाली सपा को अल्पसंख्यक समाज वोट नहीं देगा क्योंकि उससे सपा ने सिर्फ वोट लिया है दिया कुछ भी नहीं। उन्होने पंचायत चुनावों में सभी पदाधिकारियों को तन मन धन से लग जाने का निर्देष दिया।

राष्ट्रीय सचिव प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में प्रदेश का तबका अब कांग्रेस के साथ खड़ा हो रहा है। क्योंकि कोई भी वर्ग सपा और बसपा की विपक्ष की भूमिका से खुश नहीं है।

बैठक में पिछले एक महीने के कामों की समीक्षा हुई। हर जिले में सौ गावों में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी पूरी करने वाले जिला, शहर अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र और प्रियंका वाड्रा की तस्वीर वाला मैडल देकर सम्मानित किया गया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • दूसरे राज्यों में कानून व्यवस्था की ढोल पीटते योगी, उप्र में बन रहे कीर्तिमान : Akhilesh

    Wed Apr 7 , 2021
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party (SP) National President Akhilesh Yadav) ने कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi on law and order) को घेरा है। उन्होंने कहा है कि पिछले एक माह से मुख्यमंत्री योगी दूसरे राज्यों में निरर्थक कसरत में व्यस्त हैं, उप्र की कानून व्यवस्था की ढोल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved