उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

प्रियंका गांधी के एक कॉल से तय हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन! यहां जानें अखिलेश यादव से क्या डील हुई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDI अलायंस के बिखरते कुनबे को बड़ा सहारा मिला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को तय बता दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से दोनों दलों के बीच तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थी।

हालांकि, बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों का गठबंधन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए मनाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की खास भूमिका है। आइए जानते हैं अखिलेश और प्रियंका के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर क्या डील हुई है।


प्रियंका का अखिलेश को फोन कॉल
INDI अलायंस में सपा और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात को संभालने का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी डील फाइनल हो गई है।

Share:

Next Post

ऑल इंडिया रेडियो के मशहूर अनाउंसर अमीन सयानी नहीं रहे

Wed Feb 21 , 2024
मुंबई । ऑल इंडिया रेडियो के मशहूर अनाउंसर (All India Radio’s Famous Announcer) अमीन सयानी (Amin Sayani) नहीं रहे (Is No More) । अमीन का आज बुधवार (21 फरवरी) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 91 साल के थे। सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वाले भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमीन […]