img-fluid

Health Tips: सेहत के साथ दिल की करें विशेष देखभाल, इन चीजों से बना लें दूरी

October 09, 2026

नई दिल्ली। आज के समय में खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। तनाव के कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं लोगों को सबसे ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य (Health) के साथ-साथ दिल का ख्याल रखना भी बेहद ही जरूरी है। अगर आप अपने दिल (heart) को चुस्त और दुरुस्त रखना चाहते हैं तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से आपको बचना चाहिए। क्योंकि, अगर आप इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

नूड्ल्स:
नूड्ल्स में कैलोरी, फैट, सोडियम (sodium) और कॉर्बोहाइड्रेट(Carbohydrate) भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

चिप्स:
हर कोई चिप्स खाना पसंद करता है। हालांकि, चिप्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक होते हैं। आलू के चिप्स में ट्रांस फैट, सोडियम, कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट समेत कई ऐसी चीजें मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। आलू के चिप्स में नमक मौजूद होता है, वह शरीर में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) की मात्रा को बढ़ाता है। साथ ही यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बनता है।

फ्राइड चिकन:
लोग शादी और पार्टी में जमकर फ्राइड चिकन का सेवन करते हैं। लेकिन तले-भुने चिकन में ट्रांस फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसका दिल पर बेहद ही बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को दिल की बीमारी हैं, उन्हें फ्राइड चिकन का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।



  • एनर्जी ड्रिंक्स:
    कई लोग शरीर में फुर्ती लाने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन यह दिल के लिए बेहद ही खतरनाक हो सकता है। एनर्जी ड्रिंक्स (energy drinks) में ग्वराना और टॉराइन की मात्रा होती है, जब यह कैफीन के साथ मिलते हैं तो दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। जिससे हार्ट अटैक (heart attack) का खतरा भी बढ़ जाता है।

    सोडा:
    अगर आप एल्कोहल के साथ सोडे का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि, सोडे के सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इससे धमनियों में तनाव पैदा हो जाता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकत्‍सक के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • सुबह-सुबह पेट नहीं हो रहा है साफ तो यह उपाय होंगे फायदेमंद

    Fri Oct 9 , 2026
    नई दिल्ली। गलत खानपान व खराब जीवनशैली के कारण पेट साफ (Clean stomach) ना होने की समस्या लोगों में काफी ज्यादा हो गई है। हमारा भोजन इतना ज्यादा दूषित हो चुका है कि पेट साफ ना होने से हम परेशान रहते हैं। पेट साफ ना होने की वजह से शरीर में कई तरह की गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved