img-fluid

16 साल की शादी के बाद तीन तलाक, दो बेटों के सामने पत्नी को घर से निकाला

October 08, 2026

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। 16 साल से पति के साथ रह रही महिला ने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने, मारपीट करने और दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक घटना 8 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। महिला का आरोप है कि पति ने दोनों बेटों के सामने उसे तीन बार तलाक कहा। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद वह अपने बच्चों के साथ मुश्किल स्थिति में आ गई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले कई सालों से दहेज और मायके से पैसे लाने को लेकर दबाव बनाता था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। महिला ने पति पर कई बार मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।


  • महिला ने अपने आरोपों में एक दूसरी महिला का भी जिक्र किया है। उसके मुताबिक, 7 जुलाई को उसने अपने पति को बांसमंडी इलाके में रहने वाली शक्रा नाज नाम की महिला के घर पकड़ा था। पीड़िता का दावा है कि इसको लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसे करीब दो महीने तक थाने के चक्कर लगाने पड़े। महिला के मुताबिक, 5 तारीख को आखिरकार मामले में FIR दर्ज की गई। अब पीड़िता आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उसका कहना है कि 16 साल के वैवाहिक जीवन के बाद इस तरह घर से निकाले जाने से उसका परिवार टूट गया है। उसने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उसे न्याय दिलाने की अपील की है।

    मामले में डीसीपी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • कंगाल पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, आईएमएफ देगा ₹11,619 करोड़ का कर्ज

    Thu Oct 8 , 2026
    इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को करीब 1.2 अरब डॉलर की नई मदद देने पर शुरुआती सहमति दे दी है। इसमें करीब एक अरब डॉलर आईएमएफ के मुख्य कर्ज कार्यक्रम के तहत मिलेंगे। इसके अलावा 21 करोड़ डॉलर ऐसे कार्यक्रम के तहत मिलेंगे, जिसका मकसद पाकिस्तान को जलवायु और लंबे समय के दूसरे खतरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved