बड़ी खबर राजनीति

सपा-RLD गठबंधन ने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, इन नेताओं को मिली टिकट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्‍ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्‍ट में सात लोगों को नाम शामिल हैं और यह सब आरएलडी के ही प्रत्‍याशी हैं. इस बीच RLD ने अलीगढ़ के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़(Former MLA Pramod Gaur) को बरौली विधानसभा से मैदान में उतारा है, जो कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं. इसके अलावा अलीगढ़ की ही इगलास सीट से आरएलडी ने बीरपाल सिंह दिवाकर कर को टिकट दिया है. वहीं, इस लिस्‍ट में थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर(Meerapur) से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह (Kiran Pal Singh) को मैदान में उतारा है.

इससे पहले 13 जनवरी को सपा और आरएलडी ने 29 प्रत्‍याशियों की पहली सूची का ऐलान किया था, जिसमें से सपा को 10, तो आरएलडी को 19 सीट मिली थीं. हालांकि दूसरी लिस्‍ट में सपा को कोई सीट नहीं मिली है.



समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आरएलडी गठबंधन की दूसरी लिस्‍ट में सात नाम शामिल हैं.समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल की पहली सूची में हापुड़ से गजराज सिंह (RLD) को टिकट दिया था, जो कि कुछ ही दिन पहले पार्टी में शामिल हुए थे. वह चार बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं. गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से अमरपाल शर्मा (सपा), बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और कैराना से नाहिद हसन (सपा) जैसे लोगों के नाम शामिल थे. वहीं कैराना प्रत्‍याशी तो गैगस्‍टर एक्‍ट में काफी समय से फरार चल रहा है. बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्‍य सीटें हैं, लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं.

सपा और आरएलडी के प्रत्‍याशियों की सूची
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (RLD)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)
स्याना: दिल नवाज खान (RLD)
खैर: भगवती प्रसाद (RLD)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)
खतौली: राजपाल सैनी (RLD)
नहटौर: मुंशीराम (RLD)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (RLD)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)
छाता: तेजपाल सिंह (RLD)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)
बलदेव: बबिता सिंह (RLD)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)
खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)
बरौली: प्रमोद गौड़ (RLD)
इगलास:बीरपाल सिंह दिवाकर(RLD)
थानाभवन:अशरफ अली(RLD)
बुढ़ाना: राजपाल बालियान(RLD)
मीरापुर: चंदन चौहान(RLD)
मुरादनगर: सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी(RLD)
शिकारपुर: किरन पाल सिंह (RLD)

Share:

Next Post

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट की भी कप्तानी, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Sat Jan 15 , 2022
नई दिल्ली। दुनिया के सलामी बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी घोषणा की और अपने फैंस को हैरान कर दिया। बीते साल विराट ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2021) से […]